जनसम्पर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन
जिला खरगोन के थाना कोतवाली खरगोन क्षेत्रांतर्गत में रहने वाले शिकायतकर्ता ने थाना कोतवाली खरगोन पर बताया कि, कुछ दिन पूर्व उसे व्हाट्सएप पर मोबाइल एप्लिकेशन की .apk फाइल किसी ग्रुप के माध्यम से मैसेज में आई थी जिसे गलती से शिकायतकर्ता ने क्लिक करके अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया था, जिसके बाद शिकायतकर्ता का व्हाट्सअप हैक हो गया था एवं बैंक खाते से राशि रुपये निकाल गए थे । फरियादी को जब अंदेशा हुआ की उसके साथ ठगी हो रही है वो थाने आया व शिकायत दर्ज कराई ।
उक्त घटना संज्ञान में आते ही थाना कोतवाली खरगोन पर साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से शिकायत दर्ज कराई व तत्काल खरगोन साइबर सेल में संपर्क किया व पूरी घटना बताई ।शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम को शिकायत आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।फरियादी की शिकायत NCRP पोर्टल पर तत्काल दर्ज की गई व जिन बैंक खातों में फरियादी का पैसा गया था उन्हें तत्काल बैंक मैनेजर से चर्चा/मेल कर होल्ड लगाया गया । होल्ड लगने के पश्चात कानूनी न्यायालय लीन प्रक्रिया के उपरांत फरियादी के बैंक खाते से गई राशि 98,999/- रुपये वापस कराए गए है ।
खरगोन पुलिस की नागरिकों से अपील
• किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर अपनी निजी जानकारी व बैंक संबंधी जानकारी शेयर न करे ।
• किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक न करे ।
• अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए कैशबैक, रिफन्ड आफ़र आदि से बचे ।
• किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाली .apk फाइल को डाउनलोड न करे ।
• किसी भी अनजान मोबाईल एप्लीकेशन को मोबाईल की पर्मिशन न दे ।
• फर्जी लोन ऐप्लकैशन/शेयर मार्केट ऐप्लकैशनस से लोन या निवेश न करे ।
• सायबर फ्रॉड हो जाने की स्तिथि मे गृह मंत्रालय द्वारा जारी हेल्पलाइन न 1930 या NCRP पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज करे या तत्काल नजदीकी पुलिस थाने पर संपर्क करे ।





