ad
best news portal development company in india

25 जुलाई को कपास मंडी में होगा बलराम कृषि महोत्सव

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारंभ, किसानों को करेंगे संबोधित

खरगोन । मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर श्रृंखलाबद्ध रूप से बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खरगोन जिला मुख्यालय पर 25 जुलाई 2026 को अपरान्ह 12:00 बजे से कपास मंडी, बी.टी.आई. रोड, खरगोन में बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ होगा।
महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा जिले के किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री उन्नतशील किसानों से संवाद भी करेंगे और कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।
कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध लगभग 15 विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण तथा उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आधुनिक खेती के सफल मॉडलों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे किसान नवीन तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
बलराम कृषि महोत्सव में जिले के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले मेधावी कृषक छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना, कृषि आधारित योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा कृषि को अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है।
जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के अधिक से अधिक किसानों से 25 जुलाई 2026 को अपरान्ह 12:00 बजे कपास मंडी, बी.टी.आई. रोड, खरगोन पहुंचकर बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता करने तथा कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं एवं नवाचारों का लाभ उठाने की अपील की है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई