ad
best news portal development company in india

मछली बाजार में 36.88 लाख रुपये की लागत से बनेगा डोम (शेड एवं प्लेटफॉर्म)

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। नगरपालिका परिषद खरगोन द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्रम में वार्ड क्रमांक 17 स्थित मछली बाजार में 36.88 लाख रुपये की लागत से डोम (शेड एवं प्लेटफॉर्म) निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष छाया अरुण जोशी ने किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष छाया जोशी ने विधिवत पूजन अर्चन कर गैती चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए नगरपालिका परिषद निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर लोक निर्माण सभापति धीरेंद्रसिंह चौहान, पार्षद संतोष वर्मा, जगन्नाथ सांवले, महेश वर्मा, एल्डरमेन अनिल गुप्ता, पुरुषोत्तम कुमावत, दीपक कराले, पार्षद प्रतिनिधि अरविंद पाटीदार एवं सुमित चंदेल, मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल, स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई