ad
best news portal development company in india

चंद्रशेखर आजाद नगर में कल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को करेंगे संबोधित इंफ्लूएंसर्स से करेंगे संवाद

SHARE:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आजाद कुटिया पहुंच कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर करेंगे माल्यार्पण,

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आलीराजपुर जिले में लगभग 287.32 करोड़ विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 53.55 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण,

बिलाल खत्री


आलीराजपुर, मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में उनकी 120वीं जन्म जयंती के अवसर पर कृषि उपज मंडी में 23 जुलाई 2026 को बलराम कृषि महोत्सव, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्मजयंती समारोह एवं इंफ्लूएंसर्स संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं शिरकत कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव चंद्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आजाद कुटिया पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे।इसके बाद वह मुख्य कार्यक्रम स्थल कृषि मंडी पहुंच कर बलराम कृषि महोत्सव में जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद कर कृषि क्षेत्र में नवाचार,आधुनिक तकनीकों तथा कृषि विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री संभाग के अलग-अलग जिलों से आए विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित इंफ्लूएंसर्स से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों और मेधावी छात्रों का करेंगे सम्मान
कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों तथा मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध क्षेत्रों की नवीनतम तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसी के साथ विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।

प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
बलराम कृषि महोत्सव में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी,जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले में 287.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और 53.55 करोड़ की लागत के कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रस्तावित आलीराजपुर प्रवास के दौरान जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के लगभग 287.32 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण, जनजातीय कार्य विभाग के नवीन हाई स्कूल भवन, जल संसाधन विभाग के बैराज निर्माण, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विद्युत उपकेंद्र, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीनीकरण एवं नव-निर्माण कार्य सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य विभागों के विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत अधोसंरचना तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही वे लगभग 53.55 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पित होने वाले कार्यों में विद्युत विभाग के नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र, शिक्षा विभाग के विद्यालय भवन, महिला एवं बाल विकास विभाग के अनेक आंगनवाड़ी भवन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अटल सेवा केंद्र, पुलिया, स्टॉप डैम, निस्तार तालाब, आरएमएस, नाली एवं पेवर ब्लॉक सहित अन्य ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन्लुएंसर्स टॉक कार्यक्रम में करेंगे सीधा संवाद

बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से सीधा संवाद कर कृषि, जनजातीय संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, प्राकृतिक खेती, ग्रामीण नवाचार जैसे विषयों पर उनके अनुभव जानेंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई