ad
best news portal development company in india

टूटी सड़के धूल और जाम, जनता परेशान, आखिर कब तक बनेगी भोपाल की सड़कें…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / राजधानी भोपाल की अधिकांश सड़कों की हालत बदहाल है। शहर की कई सड़कें खुदी पड़ी हैं। न तो उनका निर्माण कार्य पूरा हो रहा है और न ही उनकी मरम्मत की जा रही है। रही-सही कसर मेट्रो परियोजना ने पूरी कर दी है। मेट्रो निर्माण के चलते जगह-जगह सड़कों की खुदाई की जा रही है, जिससे टूटी-फूटी सड़कों पर आवागमन करना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है।

स्थिति यह है कि जब तक मेट्रो परियोजना का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इन सड़कों के निर्माण या स्थायी मरम्मत की उम्मीद भी कम ही दिखाई देती है। वहीं, मेट्रो परियोजना का कार्य कब तक पूरा होगा, यह भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में राजधानीवासियों को फिलहाल इन्हीं जर्जर और टूटी-फूटी सड़कों पर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *