शेख़ नसीम। भोपाल / कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित दिक्षा समिति की बैठक के दौरान मास्टर प्लान को लेकर भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद और भोपाल उत्तर से विधायक आतिफ अकील की फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत से तीखी बहस हो गई। बहस के बाद दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन गई। नाराज़गी जताते हुए दोनों विधायक बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए।
बैठक में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, भोपाल कलेक्टर, भोपाल महापौर मालती राय, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक के दौरान आरोप है कि फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने दोनों विधायकों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए “औकात में रहो”, “निपट लूंगा” और “राजपूत हूँ बदमाशी भी कर लूंगा” जैसे शब्द कहे। इन कथित टिप्पणियों से नाराज़ होकर विधायक आरिफ मसूद और विधायक आतिफ अकील बैठक से बाहर चले गए। इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दोनों विधायकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे दोबारा बैठक में शामिल नहीं हुए।





