ad
best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से 3.56 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर। प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए स्वीकृति पत्र जारी किया है।

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि अलीराजपुर–सौरव मार्ग से ग्राम चिचलगुड़ा पहुंच मार्ग का कार्य रेलवे ओवरब्रिज के कारण छूट गया था, जिसके निर्माण हेतु 0.90 किलोमीटर लंबाई के कार्य के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं इंदरसिंह की चौकी पहुंच मार्ग के 2.60 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 2.56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ग्रामीणों की मांग पर उक्त मार्गो के निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान विगत समय से निरंतर प्रयासरत थे। इन दोनों निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 3.50 किलोमीटर तथा कुल स्वीकृत राशि 3.56 करोड़ रुपये है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *