धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी-आदिवासी अंचल बड़वानी जिले के ग्राम रहगुन निवासी श्री शोभाराम निंगवाल जी की सुपुत्री किरण निंगवाल जो अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ग्राम ओर उसके उपरांत बड़वानी में बीएससी एवं एमए समाजशास्त्र में उच्च अध्ययन कर अपनी मेहनत लगन और परिश्रम के साथ सन 2016 में आरक्षक के रूप में चयनित होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया और पुलिस विभाग में आकर अपने साहस एवं प्रतिभा का परिचय दिया इस दौरान उसने धार जिले के मनावर एवं कुक्षी थाना पर पदस्थापना होकर अपने फर्ज का निर्वहन किया वर्तमान में थाना कुक्षी में पदस्थ है।
आज आरक्षक किरण निंगवाल ने इस कहावत को भी चरितार्थ कर दिया की “मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती” लगातार अपने फर्ज को पूरा करते हुए कंपटीशन एग्जाम की तैयारी निरंतर जारी रखी जैसे-जैसे अपनी ड्यूटी के दौरान समय मिलता था अपनी पढ़ाई को परिणाम में बदलने के लिए संघर्ष करती रही और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय होकर मेहनत करती रही उसी का परिणाम सब इंस्पेक्टर के रूप में उसका चयन हुआ।।
इस अवसर पर पुलिस परिवार कुक्षी की महिला आरक्षक किरण निगवाल का सब इंस्पेक्टर के रूप में चयन होने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील गुप्ता जी एवं थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह चौहान एवं स्टाफ के द्वारा एसडीओपी कर्यालय कुक्षी में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।।






