शेख़ नसीम। भोपाल / मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के नव-नियुक्त चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल ने नवनियुक्त वक्फ बोर्ड की टीम के साथ प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने वक्फ बोर्ड के सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने समाजहित में पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।





