शेख़ नसीम। नॉटिंघम / 5 मैचों की टी-20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली। रनों के लिहाज़ से यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार है।
भारतीय टीम मात्र 11 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत की लगातार पाँचवीं हार भी दर्ज हुई। इससे पहले भारत आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज़ 2-0 से गंवा चुका था और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी वही कहानी दोहराई जा रही है।
कोच गौतम गंभीर के फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार टॉस तो जीत रहे हैं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पा रहे हैं।
हालांकि भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए टीम का खेल बेहद निराशाजनक रहा है। यदि यही प्रदर्शन जारी रहा, तो आगामी बड़े टूर्नामेंटों में अपने खिताब की रक्षा करना भारत के लिए कठिन चुनौती साबित हो सकता है।





