ad
best news portal development company in india

विद्यार्थी परिचय एवं करियर मार्गदर्शन से नवप्रवेशितों को मिला दिशा बोध,

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का समापन,
एल.एल.बी. के पश्चात करियर विकल्पों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन

खरगोन । शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में प्रवेशोत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समारोह का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत कर उन्हें शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराना तथा उनके भावी करियर के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
समारोह के अंतिम दिवस पर विद्यार्थियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने अपना परिचय देते हुए अपनी शैक्षणिक रुचियों एवं भविष्य की आकांक्षाओं को साझा किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मंडलोई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। दीक्षारंभ समारोह का आयोजन नोडल अधिकारी चंद्रभान त्रिवेदी के मार्गदर्शन एवं समन्वय में किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक तृप्ति जायसवाल द्वारा “एल.एल.बी. के पश्चात उपलब्ध करियर विकल्प” विषय पर एक जानकारीपूर्ण सत्र लिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को न्यायिक सेवाओं, अधिवक्ता व्यवसाय, उच्च शिक्षा एवं शोध, कॉर्पोरेट क्षेत्र, विधिक परामर्श, लोक अभियोजन, विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल सेवाओं सहित अन्य विविध रोजगार एवं करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिवांगी निराले द्वारा किया गया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन में अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं अशैक्षणिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *