ad
best news portal development company in india

एक शाम महान गायकों के नाम गीतों का कारवाँ सीज़न-3 के तहत महान गायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / तरंग म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा “एक शाम महान गायकों के नाम” गीतों का कारवाँ सीज़न-3 का आयोजन सरदार पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज आडिटीरियम में किया जहाँ स्वर्गीय मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, किशोर कुमार, मुकेश और सुमन कल्याणपुर को उनके गाए सदाबहार गीतों के ज़रिए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई इस अवसर पर भोपाल के गायक कलाकरों के द्वारा इन महान गायक और गायिकाओं के सदाबहार गीत पेश किए गए।

आने से उसके आए बहार, मेरे दुश्मन तू मेरी दोस्ती को तरसे, में तुम्ही से ये पूछती हूँ, ज़िन्दगी इत्तेफाक है, आँचल के तुझे में लेके चलूं, वफ़ा जिनसे की बे-वफ़ा हो गए, वादा ना तोड़ तू वादा ना तोड़, खुदा भी आसमां जब ज़मीं पे देखता होगा, मेरा प्यार भी तू है, मेरे महबूब ना जा, तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी मे शामिल है ठंडी हवाएं लहरा के आए हम तुम युग-युग से ये गीत मिलन के, मुझे तेरी मोहब्बत का जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *