शेख नसीम। भोपाल / राजधानी के मध्य विधानसभा क्षेत्र स्थित ‘सावित्री बाई फुले नि:शुल्क कोचिंग सेंटर’ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आरिफ मसूद रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित करना रहा।





