ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस की बड़ी सफलता: ग्राम कापसी में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

हेडिंग: 1.62 लाख की सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, टांडा क्षेत्र के हैं आरोपी

(धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी/धार: धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत ग्राम कापसी में बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जप्त कर ली है।

शादी से लौट रहे दंपति को बनाया था निशाना घटना 4 दिसंबर 2025 की है, जब फरियादिया केसरबाई (55 वर्ष) अपने पति दुदालाल बर्फा के साथ ग्राम सिलकुंआ से एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस अपने गाँव बडग्यार लौट रही थीं। शाम करीब 6:30 बजे ग्राम कापसी फाटे के पास सुनसान इलाके में पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और केसरबाई के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी विजय डावर और एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में टीआई राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की थीं। टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी डेटा और मुखबिरों की सूचना के आधार पर टांडा क्षेत्र के संदिग्धों पर नजर रखी। सायबर सेल धार और राजगढ़ पुलिस की मदद से संदेही संतोष देवका को हिरासत में लिया गया।

कपड़े खरीदने के बहाने आए थे रेकी करने पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी टांडा से कुक्षी कपड़े खरीदने के बहाने आए थे। उन्होंने अंबेडकर तिराहे पर रेकी की और बुजुर्ग दंपति को अकेला देख उनका पीछा किया। सुनसान रास्ता मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

आरोपी और जप्ती:

  • गिरफ्तार आरोपी: संतोष पिता सुंदरसिंह देवका और अनिल पिता बनसिंह भील (दोनों निवासी ग्राम गुड़ा, थाना टांडा)। संतोष के खिलाफ राजगढ़ थाने में भी अपराध दर्ज है।
  • जप्त सामग्री: सोने की चेन (कीमत ₹1,62,000) और होण्डा शाइन बाइक (कीमत ₹76,000)।
  • फरार आरोपी: राजेंद्र और रविंद्र उर्फ रवि (निवासी गुड़ा) की तलाश जारी है।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार सराहनीय कार्य करने वाली टीम में निरीक्षक राजेश यादव, संजय रावत, समीर पाटीदार, अनुप बघेल सहित सायबर सेल के प्रशांत गुंजाल व अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *