नवीन मतदाताओं के पंजीयन और नाम शिफ्टिंग पर दिए आवश्यक निर्देश, उत्कृष्ट कार्य पर BLO को दी बधाई
कसरावद : सलीम खान
कसरावद/खरगोन। खरगोन जिले के कसरावद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 184 में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की समीक्षा के लिए आज (दिनांक) इंदौर संभाग के कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की बैठक ली।
कमिश्नर डॉ. खाड़े ने कसरावद के मतदान केंद्रों के SIR कार्य की प्रगति को लेकर बीएलओ से ‘वन-टू-वन’ चर्चा की। इस दौरान मगरखेड़ी, सत्राटी, मुकुंदपुरा, बोरावां, खलखुर्द, खलबुजुर्ग और पानवा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों के बीएलओ से विशेष रूप से ASDR (Absent, Shifted, Dead, or Repeat) सूची के संबंध में जानकारी ली गई।
फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने के निर्देश कमिश्नर डॉ. खाड़े ने सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरवाए जाएं। इसके साथ ही, मतदाता सूची में आवश्यक शिफ्टिंग (स्थानांतरण) के लिए फॉर्म नंबर 8 भरने की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा किया जाए।
डॉ. खाड़े ने विधानसभा 184 कसरावद के सभी बीएलओ साहिबान को जिले में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई भी दी।
बैठक में कलेक्टर खरगोन सुश्री भव्या मित्तल, एसडीएम कसरावद श्री सत्येंद्र बैरवा, तहसीलदार कसरावद श्री कैलाश डामर, एईआरओ कसरावद श्री मुकेश मचार, निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री विजय कुमार वर्मा एवं श्री हमीद खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






