ad
best news portal development company in india

कलेक्टर नीतू माथुर ने समय-सीमा पत्रकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

SHARE:

ई केवाईसी प्रगति में कमी को लेकर जनपद सीईओ पर जताई नाराजगी

आलीराजपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डी-ग्रेड रैंकिंग वाले विभागों को कहा कि समय रहते सुधार करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी, विशेष रूप से 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर फोकस करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर माथुर ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का भी समय सीमा में निराकरण कर की गई कार्रवाई से कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करे। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर की गई कार्यवाही तथा हाईकोर्ट में लंबित अवमानना प्रकरणों में प्रस्तुत जवाब की प्रतिलिपि भी अनिवार्य रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराए।आगे उन्होंने गीता भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल की भी समीक्षा की।

उन्होंने एसी ट्राइबल को निर्देशित किया कि सभी स्कूल छात्रावासों में फायर एक्सटिंग्विशर कार्यशील स्थिति में हों तथा उनके उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही सीएमएचओ को सभी स्कूल, कॉलेज एवं शासकीय संस्थाओं में सी.पी.आर का व्यवहारिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीपीओ महिला एवं बाल विकास द्वारा बताया गया कि जिन विभागों में 10 या उससे अधिक अधिकारी-कर्मचारी हैं, वहां लैंगिक शोषण के विरुद्ध समिति का गठन किया जा रहा है। जिन विभागों में 10 से कम अधिकारी-कर्मचारी हैं, वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में गठित समिति के अंतर्गत आएंगे।

ई-केवाईसी प्रगति पर नाराजगी
ई-केवाईसी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ द्वारा प्रगति में कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि ई-केवाईसी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही कहा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राही मूलक शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करे।

इसके साथ ही हॉस्टल निरीक्षण समिति को परख ऐप के माध्यम से सभी हॉस्टलों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल, अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *