ad
best news portal development company in india

ब्रेकिंग न्यूज़: माकड़खेड़ा पुल से कूदकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत; पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

​संवादाता: सलीम खान

कसरावद (मध्यप्रदेश):
​कसरावद क्षेत्र के माकड़खेड़ा पुल पर शनिवार रात एक अत्यंत दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक अज्ञात व्यक्ति की पुल से छलांग लगाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की।


​सूखे हिस्से में गिरने से हुई मौत


​प्रत्यक्षदर्शियों और ग्राम सरपंच के बयान के अनुसार, शनिवार रात उक्त व्यक्ति ने माकड़खेड़ा पुल पर पहले अपने कपड़े उतारकर रखे और फिर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। मौजूदा समय में नदी के उस हिस्से में पानी की मात्रा कम होने के कारण वह सीधे सूखे और पथरीले हिस्से में जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने या अत्यधिक आघात के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।


​मृतक की पहचान नहीं हो पाई


​मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात शव का मर्ग कायम कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।
​पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान स्थापित की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि उसने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *