ad
best news portal development company in india

नेशनल लोक अदालत में 1016 प्रकरणों का हुआ निराकरण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर दिनांक 13 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर मंडलेश्वर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अखिलेश जोशी द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘लोक अदालत एक उत्तम कोटि की कल्याणकारी योजना है। जिसमें दोनो पक्षों को न्याय उपलब्ध कराया जाता है, इससे आपसी द्धेषभाव समाप्त होकर भाईचारे के साथ दोनो पक्ष खुशी खुशी अपने घर जाते है। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण करने में सबके सकारात्मक सहयोग की बात कही, जिससे कि पक्षकारों को शीघ्र, सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल सके।

नेशनल लोक अदालत पति पत्नी के टूटते रिश्ते को जोड़ने का सशक्त माध्यम बना

नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पंकज सिंह माहेश्वरी की समझाइश और अधिवक्ता नागेश केवट के सार्थक प्रयास से एक वर्ष से अलग रह रहे पति पत्नी ने साथ रहना स्वीकार किया। मामला कुटुंब न्यायालय में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत धारा 9 के अंतर्गत चल रहा था, जिसमें पति पत्नी अलग रह रहे थे, पति ने दाम्पत्य की स्थापना के लिए कुटुंब न्यायालय में वाद दायर किया था। दोनों के मध्य विश्वास की कमी होने के कारण संबंधों में दरार बढ़ गई जिससे विवाह विच्छेद तक बात पहुंच गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर अलग रहने लगी थी। परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया था। राजीनामा होने पर प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पंकज सिंह माहेश्वरी, सचिव एवं वरिष्ठ खंड न्यायाधीश प्रीति जैन द्वारा पति पत्नी को भावी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए फलदार पौधा भेंट किया। पति पत्नी द्वारा एक दूसरे को वरमाला पहनाकर पुनः दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर प्रीति जैन द्वारा नेशनल लोक अदालत में निराकृत हुऐ प्रकरणों की जानकारी बतायी गई। नेशनल लोक अदालत में लंबित कुल 1016 प्रकरणों में राजीनामा हुआ, जिनमें राशि रू. 08 करोड़ 21 लाख 22 हजार 366 रूपये का सेंटलमेंट हुआ और 2298 व्यक्ति लाभांवित हुए एवं नगर पालिका, बैंक एवं बीएसएनएल के प्रीलिटिगेशन मामलों में कुल 2037 प्रकरणों का राजीनामा हुआ, जिनमें राशि 02 करोड़ 49 लाख 42 हजार 614 रूपये की वसूली हुई और 2396 व्यक्ति लांभावित हुए। सभी लाभांवित को पर्यावरण सुरक्षा को बढावा देने के लिए एक एक पौधा भेंट किया गया।

      इस अवसर पर जिला न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, रवि झारोला, राजकुमार चौहान, दीपक चैधरी, न्यायाधीश मोहित बड़के, शिवागंनी भट्ट, अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ विजय जोशी., अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा (ठाकुर), कार्तिक जोषी, के.सी.तोनगर, आर.एस.यादव, सी.के.जैन, एस.एल.यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय रावल, विद्युत विभाग से जूनियर इंजीनियर महेश प्रजापत, लीगल एड डिफेंस अधिवक्ता रूपेश कुमार शर्मा, निशा कौषल, बैंक अधिकारीगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण पैरालीगल वालेन्टियर्स जोजू.एम.आर. दुर्गेश राजदीप, नवीन ठाकुर एवं पक्षकारगण सम्मिलित रहें।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *