ad
best news portal development company in india

मानव को मानव होने के नाते प्राप्त होने वाले मानव अधिकार हैं।

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

उक्त बात न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुक्षी, श्री हर्ष राज दुबे ने शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल, सुसारी में मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में कही। माननीय प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार अग्रवाल के संरक्षण उक्त विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति कुक्षी के द्वारा किया गया।

उक्त शिविर में मानवाधिकार के साथ ही मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्यों और सायबर अपराध के बारे में उपस्थित छात्राओं को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। उक्त जागरूकता शिविर में शासकीय अधिकवक्ता श्री आर. के. गुप्ता ने छात्राओं को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के साथ ही, पॉक्सो कानुन की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में श्री रूबल शिंदे अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। कार्यकम में विद्यालय के प्राचार्य श्री अर्जुन डोडवे के साथ ही समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। उपस्थित छात्राओं ने कानून की जानकारी प्राप्त होने पर खुद को कानूनी रूप से सक्षम महसूस किया और और कानून का पालन करने का आश्वासन दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *