ad
best news portal development company in india

करनी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे कसरावद हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

संवादाता : सलीम खान

प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व एसमें विश्वास जीनिंग से खरगोन तक भव्य रेली

कसरावद में करनी सेना परिवार के राष्ट्रीय प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में विश्वास जीनिंग से खरगोन तक भव्य हुंकार रैली का आयोजन किया गया। रैली में राजपूत समाज के युवाओं सहित सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नगर के विभिन्न स्थानों पर रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे आयोजन में विशेष ऊर्जा और एकता का संदेश प्रकट हुआ।इस विशाल रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 दिसम्बर 2025 को हरदा में होने वाले विशाल जन क्रांति न्याय आंदोलन के लिए जनसमर्थन जुटाना था।

इस आंदोलन में किसानों की समस्याओं को केन्द्र में रखते हुए 21 सूत्रीय मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने का संकल्प लिया गया है।कार्यक्रम में करनी सेना जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, प्रदेश मंत्री कुंदन सिंह, जिला पदाधिकारी लोकेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, वरिष्ठ दादा कैलाश दरबार, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। रैली ने सामाजिक एकता, किसान हित और न्याय के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

बाइट जीवन सिंह शेरपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *