ad
best news portal development company in india

जोबट में हुई नाबालिक आदिवासी बालिका से दुष्कर्म की घटना में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए- सैय्यद अमीरुल हसन

SHARE:

जोबट से शाहरुख़ खत्री


जोबट – पिछले दिनों जोबट में हुई नाबालिक आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट वाले मामले को लेकर शुक्रवार शाम को जोबट के मुस्लिम समाज के द्वारा पत्रकार वार्ता की गई इस पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुस्लिम समाज के प्रमुख सैय्यद आमीरूल हसन ने कहां की जोबट नगर में हुई गंभीर घटना का मुस्लिम समाज की ओर से मैं कड़ी निंदा करता हूं ….

हमारे धर्म के हिसाब से यदि बात करें तो यह घोर अपराध है जिसकी सजा यह है कि सो कोडे लगाए जाते हैं और शादीशुदा यदि गलत कार्य में लगता है तो उसे समाज द्वारा पत्थरों से उसकी मौत तक मारा जाता है

इस्लाम ने यह कड़ी सजा रखी है आज शुक्रवार को नमाज के बाद आज मुस्लिम समाज ने यह निर्णय लिया इनके जैसे जितने भी असामाजिक तत्व है समाज में है जैसे जो नशे की लत में लगे हैं या नशे को बढ़ावा दे रहे हैं

जुए सट्टे को आम कर रहे हैं नई नस्ल को बढ़ावा दे रहे है उनके खिलाफ सख्त कदम उठायेगा ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया और सामाजिक सहायता का सहयोग नहीं किया जाएगा और सभी चीजों से वंचित किया जाएगा समाज ऐसे लोगों को बाईकट करेगा और ऐसे लोगों से समाज तालुकात भी नहीं रखेगा संविधान के हिसाब से जो भी सजा दी जाएगी हम पूरा समाज उसे स्वीकार करेगा इस दौरान सैय्यद तनवीरूल हसन सैय्यद अबुल हसन मुस्लिम समाज सदर अख्तर बाबूजी रहीस पठान साबिर रंगरेज मखमूदिन खत्री फिरोज खान इरफान मकरानी रफीक खत्री मम्मू खत्री रफीक मकरानी युनुस लोहार फरीद शेख रमीज शेख शाहरुख मकरानी और मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *