ad
best news portal development company in india

आगामी 06 दिसंबर पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत खरगोन शहर में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में निकाला गया फ्लैग मार्च

SHARE:

  खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

खरगोन। आगामी 06 दिसंबर पर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन मे थाना कोतवाली खरगोन में फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही की गई है ।

फ्लैग मार्च की कार्यवाही थाना कोतवाली खरगोन से शुरू होकर पोस्ट आँफिस तिराहा, चावला बिल्डीग, मोहन टाकिज, तालाब चौक, माली मोहल्ला गौशाला, शीतला माता मंदिर गौशाला मार्ग, छोटी मोहन टाकिज, बिलाल  मस्जिद संजय नगर, पायल पान दुकान संजय नगर , सज्जाद चौक संजय नगर, त्रिवेणी चौक संजय नगर, ज्ञानदिप स्कुल, मोटी माता मंदिर तिराहा, मोतीपुरा, चार रास्ता मोतीपुरा, पहाडसिगपुरा श्रीराम मंदिर चौक, मुनिम तिराहा टवडी चौक, माता चौक टवडी मोहल्ला, अल्लावाला मार्ग टवडी,  कलाली कुआ, झण्डा चौक, धान मण्डी सराफा, गोल बिल्डीग सराफा, जिलानी स्टोर्स, पोस्ट आँफिस तिराहा होते हुए शहर खरगोन के मुख्य मार्गो से निकाला गया जो वापस थाना कोतवाली खरगोन पर आकर पैदल फ्लैग मार्च का समापन हुआ ।

पुलिस द्वारा की गई फ्लैग मार्च की कार्यवाही कर विश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाने उद्देश्य से सांप्रदायिक/संवेदनशील इलाकों मे पैदल भ्रमण किया गया । पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च की कार्यवाही करने से आमजन और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने, जन मानस मे जागरूकता लाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अपराधियों मे भय कायम करने मे सहायक होता है । एरिया डॉमिनेशन के साथ-साथ पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग चला कर संदिग्ध वाहनों को भी चेक किया जा रहा है ।

उक्त फ्लैग मार्च एसडीओपी खरगोन, थाना कोतवाली खरगोन, थाना प्रभारी अजाक, महिला थाना प्रभारी, पुलिस लाइन सूबेदार, पुलिस लाईन खरगोन का बल, डी.जी.पी. रिजर्व 15 वाहिनी का बल , क्यु.आर.ए.एफ. का बल , 15 वाहिनी का बल , 24 वाहिनी जावरा का बल, जिला आलीराजपुर, जिला झाबुआ के लगभग 300 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *