खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
आवेदकों की व्यथा सुन, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण हेतु दिए दिशा निर्देश ।
खरगोन। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करनें एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करनें के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा आज दिनांक 02.12.25 को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई में आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
जनसुनवाई के दौरान आज कुल 04 आवेदकों के द्वारा पारिवारिक विवाद, महिला संबंधी अपराध, जमीन संबंधी विवाद एवं अन्य पुलिस से संबंधित शिकायत /समस्याओं को लेकर आमजन आए जिनकी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक खरगोन द्वारा उनकी व्यथा व समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कुछ अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के तथ्य भी होने से आवेदकों को संबंधित विभाग से भी संपर्क कर कार्यवाही के लिए समझाईश दी गई ।






