ad
best news portal development company in india

विशेष गहन पुनरीक्षण के गणना चरण का कार्य 4 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल ने की पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

खरगोन । जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा है कि निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 4 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिवस में डिजिटाइजेशन प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस किया जाए। उन्होंने ईआरओ को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधि, बीएलए और समुदाय से चर्चा कर असंग्रहित गणना पत्रकों का अंतिम निर्णय शीघ्र लिया जाए। असंग्रहित गणना पत्रकों के संबंध में तहसीलदार और नायब तहसीलदार को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ बीएलओ ऐप पर प्रविष्टी करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो गया है, वे नो मैपिंग और एएसडीआर डेटा की गुणवत्ता सुधार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि गलत मैपिंग पाए जाने पर बीएलओ ऐप के रोलबैक विकल्प का प्रयोग किया जाए और एएसडीआर सूची को 11 दिसंबर को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि बुक-अ-काल विद बीएलओ और पुनरीक्षण संबंधी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर भी काम करना है। कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।
साथ ही कहा कि पुनरीक्षण कार्य गुणवत्ता के साथ 4 दिसंबर तक अनिवार्यता पूरा किया जाए। इसके बाद राजस्व विभाग के मूल कार्यों, भूमि आवंटन, समय सीमा पत्रकों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

समीक्षा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप कुमार अगास्या, ईआरओ खरगोन वीरेंद्र कुमार कटारे, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, मास्टर ट्रेनर अमित शर्मा उपस्थित थे, जबकि अन्य ईआरओ, एईआरओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार गूगल मीट के माध्यम से जुड़े थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *