ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस अधीक्षक के द्वारा विभाग से सेवानिवृत्ति हुए पुलिसकर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई

SHARE:

  खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

उनि कमल तारे एवं प्रआर विजय दीक्षित हुए सेवानिवृत्ति,
सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का किया गया आयोजन,
पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के द्वारा शॉल श्रीफल भेट कर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्तत हुए अधिकारियो के परिवारजन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल।

खरगोन। जिला खरगोन मे पदस्थ उनि कमल तारे एवं प्रआर विजय दीक्षित के द्वारा पुलिस विभाग मे अपना सेवा काल पूर्ण कर सेवा निर्वत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा सेवा निर्वत्त हुए दोनों पुलिसकर्मियों को अपने कार्यालय बुलाकर वहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उन्हें शॉल श्रीफल, पुलिस मोमेंटम एवं ट्रॉली बैग देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी ।

इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल एवं अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रूहल, सूबेदार मुकेश हायरी आदि पुलिस स्टाफ एवं सेवा निर्वत्त पुलिस अधिकारियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *