बिलाल खत्री
आलीराजपुर धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर से इंदौर से एक साप्ताहिक विरासत यात्रा का शुभारम्भ किया गया यात्रा का नाम सांझी विरासत दिया गया है जो धार झाबुआ होते हुए आज सुबह आजाद नगर कुटिया आलीराजपुर पहुंची जोबट होते हुए जिला मुख्यालय पर दोपहर में पहुंची जहां सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा के संयोजक प्रोफ.प्रदीप आरबी,प्रमोद नामदेव,चंद्रेश अहिरवार,सुरेंद्र कुमार,पुष्पेंद्र राजपूत,प्रियंका,नेहा कुल्हारे,दिशा यादव,भारत चौहान एवं उनके साथियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

यात्रा रथ में भगवान बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण कर यात्रियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा एवं छीतू किराड़ की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
पश्चात शहीदों पर बनाया गया सांझी विरासत गाना गाकर शहीदों को याद करते हुए यात्रा के बारे में प्रमोद नामदेव द्वारा जानकारी दी गयी।
यात्रा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा भगतसिंह शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे महान वीर सपूतों को आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना है वही वर्तमान ज्वलंत मुद्दों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य बच्चियो पर अपराध,कॉर्पोरेट कब्जा आदि व्यवस्थाओं को लेकर युवाओ को जागरूक कर सरकार को अवगत कराना है।
यात्रा का स्वागत नितेश अलावा द्वारा कर इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया जिससे समाज क्षेत्र में ऐसे क्रांतिकारियों को जानकर नौजवान युवाओं में नव चेतना जगेगी,यात्रा आलीराजपुर से बड़वानी खरगोन खंडवा देवास शाजापुर होते हुए राजगड़ शहर से निकलकर रांची बिरसा मुंडा की भूमि में 15 दिसम्बर को समापन होगा।
यात्रा के स्वागत में हेमंत सिसोदिया सेवानिवृत शिक्षक,सुमसिंह रावत,राडिया पड़ियार,रितु लोहार,सुरेश,सेमलिया,पिंटूपटेल,संजय,अन्तरसिंह भायड़िया,सरदार तोमर,निरपाल बघेल,नरपत,निलेश सहित काफ़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






