बिलाल खत्री
आलीराजपुर, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150,वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी तपीश पांडे, तहसीलदार सविता चौहान सहित मुख्यालय के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






