शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
मेलबर्न / 5 मैचों की T-20 के दूसरे मैच में आज ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ली। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था भारत ने 125 रनों पर ऑल-आउट हो गया था भारत पूरे 20 ओवर भी नही खेल पाया और भारत की पारी 18.4 ओवर में 125 रनों पर सिमट गई ऑस्ट्रेलिया 126 रनों के लक्ष्य को 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने 46 रन, ट्रेविस हैड ने 28 रन और जोश इंग्लिश ने 20 रनों का योगदान दिया भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, कुलसीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने 37 बॉल में 68 रन की पारी खेली इसके अलावा हर्षित राणा ने 35 रनों का योगदान दिया भारत के बाकी 9 बल्लेबाज़ दहाई का आँकड़ा भी नही छू पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट, जेवियर बार्टलेट ने 2 विकेट, और नाथन एलिस को 2 विकेट मिले।






