बिलाल खत्री
बड़वानी सिविल सर्जन डॉ अनिता सिंघारे ने बताया कि 6 नवम्बर को जिला अस्पताल बड़वानी में मोतियाबिंद और काँचबिंद की जॉच शिविर का आयोजन किया जायेगा। चयनित मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण जिला अस्पताल बड़वानी में ही डॉ. विमलेश चोयल द्वारा किए जाएंगे।
शिविर कोआर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम ने कहा कि शिविर प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मरीज़ के साथ एक परिजन का रहना अनिवार्य है।
मरिज अपना आधार कार्ड साथ में लेकर आवे। डीपीएम अनिल राठोड़, डीपीएम दीपक सोनी, केम्प कोआर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम ने इस निशुल्क नेत्र शिविर का अथिक से अथिक लाभ उठाने की अपील की है। लैंस प्रत्यारोपित मरीजों को जिला अस्पताल बड़वानी द्वारा निशुल्क दवाइयां, चश्मे, प्रदान किए जाएंगे।






