बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा के ग्राम कोटबु के पीपलपानी फलिये में ₹8,27,000 एवं मंदिर फलिये में ₹5,29,000 की लागत से सांसद निधि से स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मरों का शुभारंभ सांसद अनीता नागरसिंह चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरपंच धुंधा भईया, सरपंच ललिता बब्लू चौहान, बब्लू भईया, सुरबान भईया सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से किए गए इस कार्य से कोटबु क्षेत्र के ग्रामीणों को अब निरंतर एवं सुचारू बिजली आपूर्ति प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति और ऊर्जा मिलेगी।
यह पहल सांसद अनीता नागरसिंह चौहान की जनसेवा भावना और ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है।






