खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
23 प्राचार्यों और डीडीओ का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश
खरगोन । जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े द्वारा 5 अक्टूबर को कलेक्टर के निर्देशानुसार समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी जनपद शिक्षा केंद्र तथा जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के संचालक और प्राचार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसके कानुड़े ने बताया कि स्कूल एजुकेशन पोर्टल 3.0 से प्राप्त शिक्षा सत्र 2025 और 2025-26 के शालावार तुलनात्मक पत्रक के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक कुल 22577 विद्यार्थी शाला से बाहर पाए गए है। उन्होंने ऐसे सभी अप्रवेशी विद्यार्थियों का तत्काल प्रवेश, मैपिंग, प्रोफाइल अपडेट और छात्रवृत्ति के एकाउंट अपडेट करने के निर्देश दिए तथा आगामी 2 दिवस के भीतर संस्था प्रमुखों को शेष विद्यार्थियों का कक्षावार और शालावार स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 23 प्राचार्यों और डीडीओ का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश भी दिए हैं।






