ad
best news portal development company in india

जिले के पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी कार्य योजना साझा की

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिले को नजदीक से जाने एवं शासकीय योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए चौथे स्तंभ का सक्रिय रहना अति आवश्यक है जिससे हम सभी मिलकर जिले के विकास के लिए कार्य कर सके , यह बात कलेक्‍टर नीतू माथुर ने कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही ।

उन्होंने उपस्थित समस्त पत्रकारगणों को अपना परिचय देते हुए कहा कि जिले में शिक्षा , चिकित्सा , महिला एवं बच्‍चों के उत्थान के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी और इनमें सुधार करना प्राथमिकता रहेगी । उन्‍होने सभी पत्रकार बंधुओं को अवगत कराते हुए जिले में नवाचार के माध्‍यम से आप और हम मिलकर जिले का विकास करेंगे इस दौरान पत्रकार बंधुओं द्वारा अपने अपने विचार-विमर्श कलेक्टर श्रीमती माथुर के साथ साझा किए । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला मुख्यालय के समस्त ,जोबट एवं चंद्रशेखर आजाद नगर के पत्रकार बंधु शामिल हुए ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *