धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – राज्य शासन की मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजनांतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी की कक्षा 12 वीं गणित संकाय की छात्रा कु. फातेमा समीर खान को संस्था में 500 में 411 अंक 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्कूटी प्रदान कर लाभान्वित किया गया । इस अवसर पर छात्रा के माता – पिता और परिजन भी उपस्थित रहे । संस्था के प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र कुमार सिर्वी , श्रीमती कविता मुकाती , बी. एल गेहलोत , मनोज साधु , लक्ष्मण सिंह जामोद, वीरूसिंह भिड़े , दिनेश डावर , मोहनसिंह भिड़े , प्रतापसिंह मुझाल्दा , फातेमा सैफी , आशा काग , राकेश अलंसे , महेश वास्के आदि ने संबोधित करते हुए परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए । छात्रा फातेमा ने सफलता कैसे अर्जित की जाती है इस पर प्रकाश डाला ।






