ad
best news portal development company in india

भारत ने तीसरे दिन ही टेस्ट मैच जीता, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया…

SHARE:

शेख़ नसीम। अहमदाबाद / भारत ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही पारी और 140 रनों से हरा दिया इसी के साथ भारत ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।

वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 162 रन ही बना पाया भारत के तेज़ गेंदबाज़ों के आगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने पहले दिन ही आत्म-समर्पण कर दिया भारत के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए जबकी जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट मिले। भारत की पहली पारी में केएल राहुल ने 100 रन, ध्रुव जुरेल ने 125 रन, रविन्द्र जड़ेजा ने नाबाद 104 रन ने शानदार शतक लगाए जबकी भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली भारत ने अपनी पहली पारी 448 रन पर घोषित की। पहली पारी के आधार पर भारत को 286 रनों की बढ़त मिली वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों ने दूसरी पारी में भी निराश किया और पूरी टीम 146 रन पर ताश के पत्तो की तरह ढह गई दूसरी पारी में भी मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए और रविन्द्र जड़ेजा को 4 विकेट मिले कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए एवं वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला मोहम्मद सिराज ने मैच की दोनों पारियों में कुल 7 विकेट अपने नाम किए दूसरा टेस्ट नई दिल्ली में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *