ad
best news portal development company in india

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आरएसएस पर जमकर बरसे…

SHARE:

शेख़ नसीम। झाँसी / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया की आरएसएस के लोग दंगा कराते है अगर सरकार चाह ले तो कभी दंगा नही हो सकता क्योंकि दंगा सरकार और अधिकारियों की नीयत पर निर्भर है अगर सरकार समय रहते सख्त कदम उठाए तो देश के किसी हिस्से में दंगे नही हो सकते। ये लोग हिन्दुओ को उकसाते है और दंगो में आरएसएस के लोग लिप्त होते है बाद में आरएसएस की तरफ से बयान जारी किया जाता है ये हमारी संस्था का मेम्बर नही है जब संस्था ही रजिस्टर्ड ही नही है तो मेम्बर कहाँ से होगा आरएसएस नॉन-रजिस्टर्ड संस्था है आरएसएस का बैंक-अकाउंट नही है तो संस्था में करोड़ो रूपये चंदा आता है वो कहाँ जाता है दिग्विजय सिंह ने आगे कहा आरएसएस के लोग कहते है कि मुस्लिम आबादी तेज़ी से बढ़ रही है और हिन्दू आबादी घट रही है ऐसे ही चलता रहा तो हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएंगे और मुस्लिम बहुसंख्यक हो जाएंगे लेकिन सच तो ये है की मुस्लिम आबादी घट रही है और हिन्दू आबादी बढ़ रही है ये देश के लोगो को भ्रमित करते है। आई लव मोहम्मद पर दिग्विजय सिंह ने कहा आई लव मोहम्मद कहना कोई अपराध नही है जैसे हम आई लव महाकाल, आई लव राम, आई लव गुरुनानक, आई लव गाँधी, और आई लव इंडिया कहते है और इस पर किसी को कोई आपत्ति नही होती तो आई लव मोहम्मद कहने पर आपत्ति क्यों हुई और कहने वालों पर एफआईआर क्यों हुई ये जाँच का विषय है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *