खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2 से 8 अक्टूबर 2025 तक जिले में ’मद्य निषेध सप्ताह’ मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान, नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जनजागृति लाना तथा युवाओं व विद्यार्थियों को नशामुक्ति की ओर प्रेरित करना है। ’नशामुक्त भारत अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संचालनालय के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में 18 अगस्त से 13 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक घंटे नशामुक्ति पर आधारित व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे तथा विद्यार्थियों को e Pledge के माध्यम से ’नशा न करेंगे, न करने देंगे’ की शपथ दिलाई जाएगी। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित मद्य निषेध सप्ताह के दौरान जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में विभागीय मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराएं जाएंगे।






