ad
best news portal development company in india

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ प्राध्यापकों का किया गया सम्मान

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों का सम्मान कर उनके शैक्षणिक योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र बर्वे, डॉ. वंदना बर्वे, प्रो. सुदामा ठाकरे एवं प्रो. मनमोहन केसरे का सम्मान किया गया। महाविद्यालय परिवार ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए समर्पित कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करते हुए कहा कि वरिष्ठजन हमारे जीवन की धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ही युवा पीढ़ी जीवन की दिशा तय करती है। उनका आशीर्वाद ही हमारे लिए सबसे बड़ी पूँजी है।

सम्मान प्राप्त कर डॉ. बर्वे ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों का है जिन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने में अपना जीवन समर्पित किया है। हम वरिष्ठजन का दायित्व है कि हम अपने अनुभवों से नई पीढ़ी को प्रेरित करें ताकि वे जीवन में सही राह चुन सकें। डॉ. वंदना बर्वे ने भी सम्मान प्राप्त कर भावुकता व्यक्त की और कहा कि महाविद्यालय परिवार से मिला यह आदर मेरे लिए अविस्मरणीय है। यह हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों में राधिका पटेल, रोशनी मुजाल्दे और रितेश ने वरिष्ठजनों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए उनके आशीर्वाद से जीवन संवारने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. ललिता बर्गे, क्रीड़ा अधिकारी गगन चौधरी सहित महाविद्यालय का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *