ad
best news portal development company in india

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत पशुपालको के घर-घर पहुचकर दूध बढाने की जानकारी देंगे अधिकारी

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । दूध उत्पादन को दोगुना करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2025 की अवधि में जिले के प्रत्येक ग्राम स्तर तक “दुग्ध समृध्धि संपर्क अभियान“ चलाया जावेगा। जिसमें 02 अक्टूबर को जिले में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अभियान की सम्पूर्ण जानकारी पशुपालकों को दी जाएगी। 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक घर-घर जाकर 10 या इससे अधिक गाय एवं भैस रखने वाले पशुपालकों से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी/ त्रगोमैत्री व्यक्तिश संपर्क करेगे तथा उन्हें विभाग में संचालित गतिविधियां नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ एवं पशु पोषण से पशुपालकों को जागरूक करेंगे।
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग खरगोन डॉ. जीएस सोलंकी ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपिल की है वह “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान“ अंतर्गत विभाग में संचालित गतिविधियों की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *