ad
best news portal development company in india

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग बैठक आयोजित सभी कलेक्टर्स को भावांतरयोजना की जानकारी देने के लिये मंडियो में हेल्प डेस्क स्थापित करने के दिये निर्देश

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आज आगामी 7-8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कांफ्रेंस की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, मेट्रो परियोजना के जीएम रणवीर सिंह राजपूत, मेट्रो परियोजना के डीजीएम कपिल रघवुंशी, संयुक्त आयुक्त विकास डी.एस. रणदा, जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त संचालक ब्रजेश कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. सोजी जोसफ, उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक एस.एस. मण्डलोई, नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक एस.के सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 7 एवं 8 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करें। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि संभाग के सभी जिलों की मंडियों में भावांतर योजना शुरू होने जा रही है।

इस योजना का अच्छे से व्यापक प्रचार-प्रसार करें। मंडियों में होर्डिंग पोस्टर्स लगाये। साथ ही सभी मंडियो में हेल्प डेस्क स्थपित करें। कही भी किसानों को इस संबंध में समस्या आये तो निराकरण के लिए त्वरित कार्य करें। जिससे किसानों को भावांतर योजना की समय पर सही जानकारी मिल सके और वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *