ad
best news portal development company in india

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत गोगांवा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। जिले के गोगावां में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव एवं स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोगावां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सरिता बापना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम राजेंद्र पाटीदार एवं अजय राठौड़ द्वारा रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा भी स्वैच्छिक रक्तदान किया गया, जिसमें कुल 15 यूनिट रक्तदान हुआ।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. आसाराम खर्ते, डॉ. आयुषी सोनी, डॉ. रिदम देशपांडे एवं स्टाफ से सीएचओ ओमप्रकाश मंडलोई, संदीप गुप्ता, निशा सिनोदिया, एएनएम हीरालाल जमरे एवं राहुल कुमरावत द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान पश्चात सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बीएमओ डॉ. खर्ते ने बताया कि रक्तदान सभी नागरिकों को करना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर जनपद सीईओ शिवानी वर्मा, उदय पाटीदार, नितेश जाधव, ताराचंद्र भालसे, डॉ. अहमद रजा खान, परसराम क्षेत्रे, अशीष पवार, जितेंद्र पाटीदार, अमित शुक्ला, शारदा पीपलदे एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *