ad
best news portal development company in india

नगर पालिका खरगोन ने लाखों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा 29 सितंबर को विधायक बालकृष्ण पाटीदार के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष छाया अरूण जोशी की अध्यक्षता में 03 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 01 श्री मेलडेलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित मुक्तिधाम पर 50 लाख रूपए से प्लेटफार्म, रिटेनिंग वाल, क्रासिंग पाईप एवं सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 02 में स्थित बच्चों के मुक्तिधाम में 21 लाख रूपये की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल, वार्ड क्रमांक 14 सब्जी मंडी में 70 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड़ एवं वार्ड क्रमांक 30 डाबरिया रोड़ पर 02 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर की बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान श्री मेलडेलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री 2.0 अंगीकार 2025 के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, लोक निर्माण समिति सभापति धीरेंद्रसिंह चौहान, पार्षद जगन्नाथ सांवले, संतोष वर्मा, भागीरथ बड़ोले, बेबीबाई मंडलोई, पार्षद प्रतिनिधि किशोर राठौर, सुमित चंदेल, अरविंद पाटीदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कोल, प्रभारी सहायंक यंत्री मनीष महाजन एवं नपा के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *