ad
best news portal development company in india

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्‍यालय भोपाल, महिला सुरक्षा शाखा के निर्देशानुसार

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर ज़िले मे उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा त्रिलोकसिंह पंवार के पर्यवेक्षण में संपूर्ण जिले में “अभिमन्यु-3,नामक विशेष जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। यह अभियान 23 सितंबर 2025 से चलाया ज रहा है जो 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों और घरेलू हिंसा की रोकथाम करना, साथ ही पुरुषों को जागरूक कर एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

मुख्य उद्देश्य (लक्ष्य): अभियान का लक्ष्य पुरुषों में लैंगिक समानता, सम्मान की भावना, और महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना है । इसके अतिरिक्त, युवाओं को महिला अधिकारों और उनके विचारों के प्रति सम्मानजनक भाव रखने की शिक्षा देना भी शामिल है ।

अभियान के अंतर्गत प्रमुख गतिविधियां: अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।मैराथन दौड़ ज़िले के मुख्य संस्थान से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक पुरुष वर्ग को ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ पोस्टर सहित, “सहयोग, सम्मान एवं समानता” टैगलाइन लिखी हुई टी-शर्ट वितरित की जाएंगी ।

जागरूकता कार्यक्रम: वाद-विवाद प्रतियोगिता, किस्सागोई (गोष्ठी), नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, समूह चर्चा, और लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा ।सेल्फी प्वाइंट: ज़िले के प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल आदि पर अभिमन्यु शुभंकर के कट-आउट का सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा ।

सम्मान समारोह: समाज की धारा से वंचित समुदाय के ऐसे व्यक्ति जो समुदाय की रीति से अलग कार्य कर रहे हैं, तथा महिला अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले पुरुषों, और पुरुषों के कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा ।

प्रचार-प्रसार लघु फिल्म और पोस्टरों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, ट्विटर हैंडल, और व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से किया जाएगा ।
स्कूल,कॉलेज के छात्र एवं शिक्षक, झुग्गी बस्ती, मजदूर वर्ग, कंडक्टर,ड्राइवर, और शासकीय,अशासकीय संस्थाएँ (बैंक इत्यादि) होंगे ।

अभियान के सफल संचालन हेतु स्कूल एवं शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, और स्थानीय एनजीओ (NGO) सहित अन्य सहयोगी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा ।
आलीराजपुर ज़िले के पुलिस अधीक्षक ने ज़िले के समस्त नागरिकों, विशेषकर पुरुष वर्ग से, इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

अभियान के तहत थाना आलीराजपुर कटिठवाडा एवं जोबट पुलिस के द्वारा स्‍कूल छात्राओं एवं गरबा पाण्‍डालों में जाकर महिला जन जागरूकता संबंधी कार्यवाही की गई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *