ad
best news portal development company in india

टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से चलित चिकित्सा इकाई वाहनों द्वारा पशुओं का किया जा रहा उपचार

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी जिले में संचालित की जा रही चलित पशु चिकित्सा इकाई वाहनों के माध्यम से पशुपालकों के पशुओं को उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रत्येक विकासखण्ड में 01 पशु चिकित्सा वाहन संचालित है जिनमें विकासखण्ड सेंधवा तथा जिला मुख्यालय बड़वानी में दो वाहन संचालित है। शेष विकासखण्डों में एक-एक चलित चिकित्सा इकाई वाहन संचालित है। इस प्रकार जिले में कुल 09 वाहन उपलब्ध हैं जो पशुओं को घर पहुँच सेवाएँ दे रहे हैं।

प्रत्येक वाहन पर एक पशु चिकित्सक, एक पैरावेट तथा एक वाहन चालक सह सहायक कार्यरत है जो प्रतिदिन 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक सेवाएँ प्रदान करते हैं। पशुपालक द्वारा टोल फ्री नम्बर 1962 पर कॉल करने के बाद भोपाल कॉल सेन्टर से सम्बन्धित विकासखण्ड में संचालित चलित चिकित्सा इकाई वाहन को टिकिट भेजे जाते हैं जिसके आधार पर वाहन पर कार्यरत स्टॉफ द्वारा समस्या, पशु रोग की परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल पशुपालक की समस्या का निराकरण अथवा प्लुरोग का उपचार दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में घर पहुँच कर किया जाता है।

इस प्रकार वाहनों के माध्यम से पशुओं में उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, सर्जरी व अन्य सेवाएँ प्रदान की जा रही है। पशुपालकों के पशुओं को घर पहुँच सेवाएँ उपलब्ध होने से पशुपालकों में हर्ष व्याप्त है।

इकाई वाहनों द्वारा कुत्ता, बिल्ली के उपचार हेतु 300 रूपये तथा अन्य पशुओं हेतु 150 रूपये प्रति पशु शुल्क लिया जाता है। वाहनों में लगे स्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर पशुपालकों को पशुओं के इलाज हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। डॉ. एलएस बघेल उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला बड़वानी ने बताया कि जिले की सभी पशु चिकित्सा इकाइयों के 09 वाहनों द्वारा आज दिनांक तक कुल 17870 प्राप्त किये जाकर पशुओं का उपचार किया जा चुका है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *