जिनसहस्त्रनाम महामंडल विधान का समापन

Jansampark Khabar
0

 


 धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

              कुक्षी तालनपुर - 1008 मल्लिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र तालनपुर में 9

          दिवसीय चैत्र माह नवरात्री महापर्व जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान का आयोजन युवा तपस्वी 108 मुनि श्री सुमंत्र सागरजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ | विधान 30 मार्च से प्रारंभ होकर 7 अप्रैल को समाप्त हुआ।विधान में प्रतिदिन प्रातः अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन और मुनि श्री के प्रवचन हुए और शाम  को  दीपों के द्वारा भक्तामर और कल्याण मंदिर स्तोत्र का विधान रखा गया। विधान में लगभग 1100 श्रीफल और अर्घ्य समर्पित किए गए और  अंतिम दिवस विश्व शांति और कल्याण हेतु हवन का आयोजन भी हुआ जिसमें कुक्षी, सुसारी, लोहारी, पिपलिया के साथ ही राजस्थान, गुजरात, दिल्ली  के समाजजनो ने सहभागीता की | महामंडल विधान के समापन पर विभिन्न बोलियों के माध्यम से शांतिधारा के पुण्यार्जक श्री मनीष सेठी कुक्षी , अजित कुमार संयम कुमार जैन परिवार सुसारी रहे । सहस्त्रनाम हवन में महायज्ञ नायक  श्री  सुरेशचंद्रजी निलेश कुमार बडजात्या कुक्षी, यज्ञ नायक दिनेशजी अतूल पाटनी परिवार कुक्षी, आग्नेंद्र नायक श्री शांतिलालजी प्रवीण पहाडिया , शतेंद्र नायक अशोक पहाड़िया सुसारी और  पुण्यवाचनकर्ता राजेशकुमार  बड़जात्या  को सौभाग्य प्राप्त हुआ | इस आयोजन में अमित जी जैन श्योपुर ,विभोर जी जैन गाजियाबाद, ज्ञानचंद जी जैन शास्त्री, मुकेश जैन तालनपुर का विशेष सहयोग रहा ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)