बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था, गोगावां बनाएगी सुपर मार्केट...

Jansampark Khabar
0


            खरगोन/जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, खरगोन से संबंद्व बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था, गोगावां जिला खरगोन जिसका पंजीयन कमांक-112 दिनांक 08.04.1963 है, के द्वारा खरगोन सनावद मुख्य मार्ग पर 13800 वर्गफीट में ग्राम गोगावां में संस्था का मुख्यालय संचालित है। संस्था द्वारा वाणिज्यिक दृष्टि से सुपर मार्केट स्थापित करने की योजना बनायी गयी है। इस योजना के अन्तर्गत संस्था के द्वारा रू. 120.00 लाख की लागत से सुपर मार्केट का निर्माण किया जाना है। 

        इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बैंक प्रबंध संचालक पीएस धनवाल द्वारा बताया गया कि अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत दिनंाक 13.04.2025 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सहकार सम्मेलन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रू.120.00 लाख का स्वीकृति आदेष संस्था गोगांवा को प्रदान करेंगे। 11625 वर्ग फीट के भु-खण्ड पर 12675 वर्ग फीट सुपर बिल्टप क्षैत्र में सुपर मार्केट का भुतल एंव प्रथम मंजिल पर निर्माण होगा।

         संस्था गोगंावा, विकासखण्ड एवं तहसील मुख्यालय गोगांवा पर स्थित है, जहा कि जनसंख्या बीस हजार से अधिक है। संस्था के कार्य क्षेत्र में नौ गांव है जिनके कुल चार हजार संस्था के सदस्य है जिनमें से एक हजार नौ सौ ऋणी सदस्य एवं दो हजार एक सौ अऋणी सदस्य है। इस प्रकार कुल चैवीस हजार सदस्य है जो सुपर मार्केट के संभावित ग्राहक है। 

         संस्था निरन्तर अ वर्ग में वर्गीकृत होकर रू. 183.48 लाख के लाभ मे है। संस्था मुख्यालय पर संस्था द्वारा बचत काउण्टर संचालित है जहां प्रतिदिन 150-200 ग्राहक अपना लेन-देन करने हेतु आते है। उक्त सुपर मार्केट में किसानों के उपयोग में आने वाली सामग्रीयों यथा खाद, बीज, दवाई, मशिनरी आदि का विकय किया जावेगा। तथा संस्था के द्वारा सुपर मार्केट मे जन औषधि केन्द्र एवं कृषक सुविधा केन्द्र का संचालन भी किया जावेगा, साथ ही उक्त सुपर मार्केट में बीस दुकानों का निर्माण किया जाकर उनको इलेक्ट्रीक सामान, कपडा मार्केट, किराना स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, मेडिकल स्टोर्स आदि का व्यापार हेतु किराये से दिया जावेगा। संस्था द्वारा उपरोक्त सुपर मार्केट आकार लेने पर संस्था को प्रतिवर्ष बीस लाख की अतिरिक्त आय होना संभावित है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)