इक़बाल खत्री
खरगोन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन की राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन स्वयंसेवक हर्ष राठौर, कपिल वर्मा और हाशिम शेख ने मध्य प्रदेश विधानसभा में आयोजित विकसित भारत युवा सांसद 2025 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व किया। विकसित भारत युवा संसद के इस कार्यक्रम में विषय संविधान के 75 वर्ष की यात्रा के ऊपर तीनों छात्रों ने विधानसभा भवन में अपने विचार अभिव्यक्त किए। इसी के साथ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की एक स्वयं सेविका आंचल यादव कर्नाटक में आयोजित 07 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में महाविद्यालय के साथ मध्य प्रदेश का नेतृत्व किया।
आंचल यादव ने बताया कि कर्नाटक राज्य के अक्का महादेवी महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में मध्य प्रदेश की ओर से विभिन्न गतिविधियां जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्लोगन, पोस्टर, रैली आदि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन उपलब्धियां के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना बर्वे द्वारा इन सभी स्वयंसेवकों का पुष्पमाला एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे ने इस उपलब्धि के लिए सभी स्वयंसेवकों को सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय सेवा योजना महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सावित्री भगोरे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक श्रेया सेन, पूजा सोलंकी, हर्षिता बदनावर, मानसी राठौर, रुद्र ठक्कर, साहिल आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।