देवी अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती पर भाषण व निंबध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jansampark Khabar
0



इक़बाल खत्री 

            खरगोन। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य सेल जोशी के मार्गदर्शन में 08 अप्रैल को लोकमाता देवी अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती के उपलक्ष्य में क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के संयुक्त तत्वाधान में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


            भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की कुमारी राधिका पटेल एवं द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष के केशव गाढगे ने प्राप्त किया। द्वितीय सत्र में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 07 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जिसमें क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन की बीकॉम की संजना साठे ने प्रथम एवं पीयूष विश्वास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 


            यह कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार संचालित किया गया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में डॉ. गगन पाटीदार अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक एवं डॉ. राजू हमीर देसाई ने देवी अहिल्या भाई के चरित्र सुशासन एवं नारी सशक्तिकरण के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक की भूमिका डॉ.रंजीता पाटीदार सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी एवं डॉ रमेश चौहान सहायक अध्यापक हिंदी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संजय कोचक समाज कार्य विभाग एवं आभार प्रो. सीएस चौहान सहायक प्राध्यापक हिंदी ने माना। कार्यक्रम में क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन एवं शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)