जिला स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

Jansampark Khabar
0


बिलाल खत्री

        अलीराजपुर  पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन दिनांक 14 जनवरी से मनाया जा रहा है। जागरूकता माह अंतर्गत जिला स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर- संगोष्ठी दिनांक 11/02/2025 को प्रातः 10.30 बजे से स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में किया जायेगा, जिसमे पशु उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान के साथ कृषि तथा पशुपालन से सम्बंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी और कृषि तथा पशुपालन के क्षेत्र में नवीन तकनीक की जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जायेगी।


              जागरूकता माह अन्तर्गत विकासखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर दिनांक 10/02/2025 ग्राम साकड़ी विकासखंड सोण्डवा, दिनांक 12/02/2025 को ग्राम बैज विकासखंड क‌ट्ठीवाडा 13/02/2025 को ग्राम खुशालबर्डी विकासखंड उदयगढ, एवं ग्राम थोडसिधी विकासखंड अलीराजपुर, दिनांक 14/02/2025 ग्राम सन्दा विकासखंड चन्द्रशेखर आजाद नगर एवं दिनांक 15/02/2025 को ग्राम जामनी विकासखंड जोबट में आयोजित किये जायेंगे। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. जी. एस. सोलंकी द्वारा अधिक से अधिक पशुपालको से पशु चिकित्सा शिविर का लाभ लेने की अपील की गई। उक्‍त जानकारी डॉ. जी.एस. सोलंकी द्वारा दी गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)