संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बड़वानी, पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल, बड़वानी के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से आज एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस क्रम में विद्यार्थियों को ऐतिहासिक नगर मांडव (मांडू) की विरासत से रूबरू कराने के लिए भ्रमण पर ले जाया गया।
इस एक्सपोजर विजिट का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीला चौहान, जिला परियोजना समन्वयक प्रमोद कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार एवं पार्षद गजेंद्र सोनाने द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संतोष मिश्रा, प्रधान पाठक सियाराम मोरे एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों को मांडव की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई, जिससे उनके शैक्षणिक ज्ञान में वृद्धि होगी। इस भ्रमण के माध्यम से छात्रों ने रानी रूपमती महल, जहाज महल, हिंडोला महल, बाज बहादुर महल सहित अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया और उनके इतिहास एवं वास्तुकला के बारे में जाना। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।