कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न

Jansampark Khabar
0

 

आयुष्मान कार्ड और आधार पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश


संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

        बुरहानपुर संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज कलेक्टर  हर्ष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति जानी। शेष रहे पात्र हितग्राहियों तथा 70 प्लस के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें, कोई भी पात्र ना छूटे इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

        बैठक में आधार से आरओआर लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री, आधार पंजीयन, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाईन, समग्र पेंशन ई-केवायसी, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र, पीएमएफएमई, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, ई-ऑफिस इत्यादि विषयों पर समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिये गये।

        धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। कलेक्टर  सिंह ने कार्यो में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्राथमिकता से कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण किया जायें।

        कलेक्टर ने बैठक में खाद्यान्न वितरण की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिये कि, समय-सीमा में ही खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी और ग्रामीण योजना की प्रगति की गहनता से समीक्षा की गई। कलेक्टर  सिंह ने कहा कि आवास प्लस सर्वे नियत समय एवं निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार किया जाये। कोई भी हितग्राही योजना से ना छूटे।


          बैठक में विभागवार समय-सीमा के पत्रकों का समीक्षात्मक जायजा लिया गया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि, सभी पत्रक निर्धारित समय-सीमा में निराकृत किये जाये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत सहित अन्य जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)